अल्जीयर्स, अल्जीरिया के जंगल में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, इसमें 10 सैनिक भी शामिल हैं।
गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 11 प्रांतों में करीब आठ हजार लोग आग का सामना कर रहे है। आग से निपटने के लिए 529 ट्रकों और कई अग्निशमन हेलीकॉप्टरों का सहयोग है।
उन्होंने बताया कि आग मुख्य रूप से बेजिया, जिजेल और बौइरा प्रांतों में रविवार रात भर लगी रही। तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई जिससे काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात तक 16 प्रांतों के जंगलों में आग लगने की कुल 97 घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे पहले दिन में 15 लोगों मौतें हुईं थी जो अब बढ़कर 34 हो गईं है।

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश