मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और बड़ी डील की घोषणा की है। भारत में डेटा सेंटर विकसित करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर (Brookfield Infrastructure) और डिजिटल रियल्टी (Digital Realty) में निवेश का ऐलान किया है। ब्रुकफील्ड और डिजिटल रियल्टी की भारत में स्थित कंपनियों में रिलायंस 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। प्रस्तावित निवेश 378 करोड़ रुपये का है। इसे जरूरत के मुताबिक बाद में 622 करोड़ रु तक बढ़ाया जा सकता है। सौदा रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन है और करीब 3 महीने में इसके पूरा होने की उम्मीद है।
क्या है योजना
भारत में डिजिटल रियल्टी ट्रस्ट और ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का संयुक्त कारोबार डिजिटल सेवा कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को विकसित करता है। यह सयुंक्त कारोबार हाई-क्वालिटी वाले, हाई-कनेक्टेड और जरूरत के मुताबिक स्केलेबल डेटा सेंटर लगाता है। इस सौदे के बाद रिलायंस इस संयुक्त कारोबार में एक समान पार्टनर बन जाएगी। बता दें कि ‘डिजिटल कनेक्शन: ए ब्रुकफील्ड, जियो और डिजिटल रियल्टी कंपनी’ के नाम से इस नए सयुंक्त उद्यम को दोबारा से रिब्रांड किया जाएगा।
सयुंक्त उद्यम (जेवी) अभी चेन्नई और मुंबई के प्रमुख स्थानों में डेटा सेंटर विकसित कर रहा है। रिलायंस ने एक बयान में कहा कि चेन्नई में 100 मेगावाट परिसर में जेवी का पहला 20 मेगावाट (मेगावाट) ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर (एमएए10) 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। जेवी ने हाल ही में 40 मेगावाट डेटा सेंटर बनाने के लिए मुंबई में 2.15 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की घोषणा की थी।
कंपनी ने क्या कहा
डील के बारे में जियो प्लेटफ़ॉर्म लिमिटेड के सीईओ किरण थॉमस ने कहा, “हम डिजिटल रियल्टी और हमारे मौजूदा और विश्वसनीय भागीदार ब्रुकफील्ड के साथ साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह साझेदारी हमें अपने उद्यम और SMB ग्राहकों को क्लाउड से वितरित अत्याधुनिक, प्लग-एंड-प्ले समाधान प्रदान करने और उनके डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व करने और उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धी और कुशल बनाने में मदद करेगी।“

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल