मुंबई, स्किल गेम्स कंपनी, जंगली गेम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ने अभिनेता अभय देओल को पोकर ब्रांड जंगली पोकर का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।
जंगली गेम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नए ब्रांड का पहला डिजिटल विज्ञापन अभियान ‘एवरीवंस गेम की भी शुरुआत की है। ब्रांड के साथ अभय देओल के जुड़ने से कंपनी को जंगली पोकर को घर-घर तक पहुंचाने और किसी किसी के लिए एक पसंदीदा गेम बनाने में मदद मिलेगी।डिजिटल विज्ञापन अभियान में दिखाया गया है कि कैसे सभी वर्गों के लोग पोकर का आनंद ले रहे हैं और इसका उद्देश्य समावेशिता, कौशल उपयोग, और स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा देना है।
अभय देओल ने कहा, जंगली पोकर के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है, जो एक असाधारण पोकर प्लेटफॉर्म है, जो एक अद्वितीय गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। जंगली पोकर खेल के प्रति जुनून और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे ऐसे मूल्य हैं जिनसे मैं भी अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करता हूं। मैं समाज के सभी वर्गों के लोगों को इस पोकर क्रांति में शामिल होने और कौशल के इस अद्भुत ऑनलाइन गेम का आनंद उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उत्साहित हूं।
इस साझेदारी और अभियान के बारे में बोलते हुए, भरत भाटिया, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, जंगली गेम्स, ने कहा, “जनता के बीच जंगली पोकर ब्रांड के साथ-साथ पोकर को लोकप्रिय बनाने के लिए हम अभय देयोल के साथ भागीदारी कर हमें पूरा भरोसा है कि अपनी उच्च प्रतिष्ठा के साथ, वह हमें भरोसेमंद और स्वस्थ गेमिंग का संदेश फैलाने में मदद करेंगे, जिससे एक व्यापक प्रभाव पैदा होगा।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल