अस्ताना, कजाकिस्तान फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष एडलेट बार्मेनकुलोव ने प्रस्ताव दिया है कि कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान 2034 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए संयुक्त बोली पेश करने के इच्छुक है।
उज़्बेक फुटबॉल समाचार पोर्टल चैंपियनैटडॉटएशिया ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री बर्मेनकुलोव ने किर्गिस्तान में आयोजित मध्य एशियाई तुर्किक भाषी राज्य फुटबॉल महासंघों के नेताओं की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा।
मीडिया ने श्री बर्मेनकुलोव के हवाले से कहा कि हाल के वर्षों में कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के फुटबॉल महासंघों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय टीमों और क्लबों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच आयोजित किए जा रहे हैं।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ