फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एक इवेंट में बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, इस इवेंट में नोरा फतेही, काजोल, अर्जुन कपूर, सोफी चौधरी और हुमा कुरैशी जैसे कई सेलेब्स ने जमकर धमाल मचाया, यहां देखें फोटोज।

मनीष मल्होत्रा के एक इवेंट में काजोल बहन तनिषा के साथ नजर आईं, काजोल इस दौरान चमचमाती साड़ी में तो वहीं तनिषा येलो कलर की आउटफिट में कहर ढाती दिखाई दीं।

इस दौरान मल्टीटेलेंटेड सोफी चौधरी थाई-हाई स्लिट आउटफिट में कमर पर हाथ रख पोज देती नजर आईं।
इवेंट में जैसे ही नोरा फतेही ने एंट्री मारी तो हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर आकर थम गई।

सोनाली बेंद्रे इस मौके पर ब्लैक ब्लेजर और ट्राउजर में बॉस लेडी लुक में कहर ढाती दिखी, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक टॉप पहना था। सोनाली की इस आउटफिट में ब्लू लाइनिंग डिटेल्स थी और साथ ही रेड हार्ट्स भी बने थे।

डायना पेंटी इस इवेंट में ब्लैक आउटफिट में काफी किलर अंदाज में नजर आईं।

हुमा कुरैशी का ग्लैमरस लुक भी फैंस को काफी पसंद आया।

अभिनेता अर्जुन कपूर इस इवेंट में ब्लैक लॉन्ग कोट और व्हाइट पैंट में काफी हैंडसम दिखे।


More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ