June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

खूबियों से भरपूर काली हल्दी रखे तनाव से मुक्त, इन बीमारियों में भी मददगार

Black Turmeric Benefits। तनाव भरी इस जिंदगी में कई बार हम सेहत के प्रति काफी लापरवाही करते हैं और ऐसे पोषक तत्वों का सेवन कम करते हैं, जिनकी शरीर को बेहद ज्यादा जरूरत होती है। यदि आप भी ऑफिस के तनाव और अपनी कार्यशैली के कारण किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में कुछ घरेलू औषधियां आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। हम सभी पीली हल्दी के बारे में तो जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि काली हल्दी भी होती है, जो सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में काली हल्दी का सदियों से उपयोग हो रहा है। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अखिलेश भार्गव हमें काली हल्दी के फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

बीपी कंट्रोल करने में मददगार

यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो डाइट में काली हल्दी जरूर शामिल करें। यह बीपी की समस्या को सामान्य करने में मदद करती है। काली हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो शरीर में रक्त प्रवाह को ठीक करने में मदद करते हैं।

टेंशन कम करती है काली हल्दी

काली हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन में अवसाद को दूर करने का भी गुण होता है। काली हल्दी को खाने में मसाले के साथ यदि सेवन किया जाता है कि अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

गठिया रोग में फायदेमंद काली हल्दी

काली हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गठिया रोग की तकलीफों को कम करता है। काली हल्दी जोड़ों की सूजन, दर्द कम करने में मदद करती है।

कम होता है शरीर का टॉक्सिन

काली हल्दी में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जिसे डाइट में शामिल करने से पाचन में सुधार होता है। पेट संबंधित सभी विकार दूर करने में करक्यूमिन मददगार होता है।

कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीजों के लिए काली हल्दी रामबाण दवा के समान होती है। करक्यूमिन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ इंसुलिन में सुधार करने की क्षमता भी पाई जाती है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर सामान्य होता है। काली हल्दी मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।