नई दिल्ली. शेयर बाजार में इस समय एसएमई कंपनियों की धूम है। शुक्रवार को एक और आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। हम बात कर रहे हैं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की। बीएसई में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की लिस्टिंग 59.80 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 39.95 रुपये पर हुई हैं। वहीं, एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 40 रुपये पर हुई है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 23 से 25 रुपये था।
पहले दिन लगा अपर सर्किट
धमाकेदार लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। जिसकी वजह से जिन निवेशकों ने आईपीओ के शेयर 25 रुपये पर अलॉट हुए होंगे उन्हें अबतक होल्ड करने पर 91.76 प्रतिशत तक का फायदा हो गया। बता दें, कंपनी के शेयर आज 47.94 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ डीटेल्स
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 12 जुलाई 2023 से 14 जुलाई 2023 तक ओपन हुआ था। निवेशकों के पास इसे सब्सक्राइब करने के लिए 3 दिन का मौका था। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयरों का था। जिस वजह से एक रिटेल निवेशक को कम से कम 15,000 रुपये का निवेश करना पड़ा था।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सब्सक्रिप्शन डीटेल्स
3 दिन के ओपनिंग के दौरान यह आईपीओ 133 गुना सब्सक्राइब किया गया था। सब्सक्रिप्शन के तीसरे और आखिरी दिन यानी 14 जुलाई को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 110.77 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटगरी में इस दिन 78.38 प्रतिशत और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल कैटगरी में 135.71 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल कैटगरी में 88.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक जीएमपी
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 21 जुलाई की सुबह 16.10 रुपये के प्रीमियम पर थे। इससे पहले कंपनी के शेयर 15 रुपये पर थे। बता दें, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का जीएमपी लिस्टिंग से पहले 14 से 16.10 रुपये तक बना रहा।

More Stories
यूथ कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सरगर्मी! मोहम्मद अकरम और देवदार शेख रफीक की दावेदारी हुई मजबूत
कबाड़ कारोबार की आड़ में गुंडागर्दी! युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, पिकअप लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
शिवनंदनपुर को CM साय की बड़ी सौगात! मंगल भवन निर्माण की घोषणा, जनप्रतिनिधियों को दिया विकास का मंत्र