राजधानी रायपुर से एक विदेशी युवती के आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला ने अशोका रतन सोसाइटी के एक फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। ऐसी खबरें हैं कि युवती ने आत्महत्या से पहले अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो भी भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के एक फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बता दें कि मृतका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी। युवती ने अपने बॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर माफी मांगी और बाद में आत्महत्या कर ली।
CG NEWS : युवती मार्च 2023 को किर्गिस्तान से भारत आई थी। वह 1 जुलाई से रायपुर के अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी। महिला लिव इन में अपने ऑनलाइन फ्रेंड इमरान फारूकी के साथ रह रही थी।
इस बारे में पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला टैटू बनाने का काम करती थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
महानदी किनारे काशी जैसा अद्भुत नजारा! 108 दीपों से शुरू हुई गंगा आरती, 20 करोड़ में बदलेगा रुद्रेश्वर धाम
सूरजपुर को बड़ी सौगात! 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की मंजूरी, हजारों बच्चों और माताओं को मिलेगा सीधा लाभ
‘नशे को कहें ना, जिंदगी को हां’… पीएम मोदी के अभियान से जुड़ा छत्तीसगढ़, मंत्री लखनलाल देवांगन ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश