भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क से फिर एक बुरी खबर सामने आई हैं। यहां पर 3 और चीतों की हालत गंभीर हैं। चीतों के गर्दन पर घाव के निशान मिले हैं। गर्दन के घाव पर मक्खियों ने अंडे भी दिए हैं। चीतो के ऊपर जो घाव आए है उसे कीड़ों से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं कॉलर आईडी हटाकर पवन की जान बचाई हैं।

कूनो नेशनल पार्क में चीतों के गर्दन पर घाव के निशान मिले हैं। यह घाव के निशान शायद कीड़ों के काटने से आए हैं। गौरव और शौर्य दो चीतों की मौत भी गर्दन में घाव होने की कारण ही हुई थी। कॉलर आईडी हटाकर पवन की जान बचाई गई थी। चीतो के इलाज के लिए आज कूनो नेशनल पार्क स्पेशलिस्ट माइक टाफ्ट पहुंचेंगे।
बता दें कि, कुछ दिन पहले एक और चीते की मौत हो गई थी। साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता ‘तेजस’ को कूनो के बाड़े नंबर 6 में रखा गया था। कूनो नेशनल पार्क में अब तक 4 चीतों और 3 शावकों की जान जा चुकी हैं। अब पार्क में कुल 16 चीते और 1 शावक बचे हैं।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल