नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर मणिपुर की स्थिति पर खामोशी अख्तियार करने का आरोप लगाया।
श्री गांधी ने ट्वीट किया , “मणिपुर जल गया। यूरोपीय संघ की संसद ने भारत के आंतरिक मामलों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। इस बीच राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।”
गौरतलब है कि कांग्रेस ने मणिपुर में मौजूदा संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट