रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक हटने की संभावना है। जिससे उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाएं लगातार आ रही हैंऔर बादल बन रहे हैं। जिससे प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में बारिश नहीं हो रही है लेकिन आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और नमी युक्त हवाएं चल रही है।
शुक्रवार को बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। यहां शाम-रात को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

More Stories
NEET UG 2026 Re-Exam: रायपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, परीक्षा केंद्रों पर खुद पहुंचकर जांचीं तैयारियां
यूथ कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सरगर्मी! मोहम्मद अकरम और देवदार शेख रफीक की दावेदारी हुई मजबूत
कबाड़ कारोबार की आड़ में गुंडागर्दी! युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, पिकअप लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार