राजधानी दिल्ली से लगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा मॉल में भीषण आग लग गई है. लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए. कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना है. भीषण आग लगने से हडंकंप मच गया है.
गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार की दोपहर आग लग गई. हादसे में अपनी जान बचाते हुए काफी लोग 5वीं मंजिल से नीचे कूद गए. इस घटना में एक व्यक्ति के सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है, उसकी हालत बेहद नाजुक है. पीड़ित व्यक्ति अस्पताल में जिंगदी और मौत से लड़ रहे हैं.
सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी. मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई है. अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गैलेक्सी प्लाजा में कितने लोग मौजूद हैं. लोगों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है

More Stories
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! एक हफ्ता पहले शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग, BCCI ने किया बड़ा खुलासा
मृत किसान के नाम पर 3.10 लाख का लोन, जेल में बंद व्यक्ति के खाते से भी निकला KCC ऋण! किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तेज
Korea Triple Murder: रेत विवाद में BJP नेता को कार समेत जिंदा जलाने का आरोप, 3 मौतों से दहला कोरिया, धारा 163 लागू