June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ में भूपेश समेत हजारों कांग्रेसजनों ने किया मौन सत्याग्रह

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित हजारों लोगो ने आज गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया।
राजधानी में ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मुख्यमंत्री श्री बघेल,विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव,कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों के अलावा भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने मुंह पर काला मास्क लगाकर मौन सत्याग्रह किया।