मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का प्रिव्यू रिलीज हो गया है।
शाहरूख खान इन दिनों दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। फिल्म जवान का प्रिव्यू रिलीज कर दिया गया है। जवान के प्रीव्यू से शाहरुख खान समेत फिल्म के कई स्टार का लुक रिवील कर दिया गया है। शाहरूख खान सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, नयनतारा पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दीं। इनके अलावा विजय सेतुपति भी फिल्म जवान का हिस्सा हैं। दीपिका पादुकोण प्रिव्यू में जमकर मारधाड़ करते हुए दिखाई दे रही हैं।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट