June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

लाड़ली बहना योजना की राशि 10 को की जाएगी जारी : शिवराज

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 10 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त की राशि महिलाओं के खाते में जारी करेंगे।
इसके पहले श्री चौहान ने आज कहा कि उन्होंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डालेंगे। अब उन्हें ये बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर एक बजे बहनों के खाते में इन्दौर से सिंगल क्लिक से राशि डाली जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, जिससे यह सेना लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के भी ठीक से क्रियान्वयन में योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों से 10 जुलाई के कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गांव और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जारी संदेश में यह बात कही।