June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बिजली खंभे से टकराई एंबुलेंस खाई में पलटी, मरीज और अडेंटर घायल

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में सुबह तड़के 4 बजे एक हादसा हो गया। जहां चंदेरी से अशोकनगर जा रही 108 एंबुलेंस बिजली के खंभे से टकरा कर खाई में गिर गई। इस घटना में मरीज और अटेंडर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस के सामने ओवर लोड ट्रक आ जाने के कारण हादसा होना बताया जा रहा हैं।

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के मनकपुर के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक, 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर चंदेरी से अशोकनगर जा रही थी। इस दौरान मनकपुर के पास सामने से ओवर लोड ट्रक आ गया। जिसके चलते एंबुलेंस बिजली के खंबे से जा टकराई और खाई में पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूट गया।

इस घटना में मरीज और अंडेटर घायल हो गए है। बताया गया कि मरीज को चंदेरी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से एंबुलेंस को उठाया गया। फिलहाल देहात थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।