नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के तीस हजारी न्यायालय में बुधवार को दो वकीलों के गुटों के बीच किसी मुद्दे पर बहस होने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आयी।
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर सब्जी मंडी में गोलीबारी होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो अलग-अलग गुटों द्वारा हवा में गोलियां चलाई गईं।
घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले में जांच की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि वकीलों दो गुटो में कुछ मुद्दों पर बहस शुरू हुई और बात तब ज्यादा बिगड़ गई जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चला दीं।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति हवा में गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र