डॉमिनिका, वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ़ और जेसन होल्डर भारत के विरुद्ध 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला की तैयारी के लिये विश्व कप क्वालीफायर छोड़कर स्वदेश लौटेंगे। क्रिकेट वेस्ट इंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सीडब्ल्यूआई ने ट्वीट किया, “जेसन होल्डर और अल्ज़ारी जोसेफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर से जल्दी प्रस्थान करेंगे। कैरेबियन लौटने पर वे आखिरी दो सुपर सिक्स मैच नहीं खेल पाएंगे। यह फैसला भारत के विरुद्ध टेस्ट सीरीज़ से पहले उनके कार्यभार को प्रबंधित करने की दृष्टि से लिया गया है।”

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र