झारखंड के हज़ारीबाग में बड़ा हादसा हुआ है. एक कार अचानक से सड़क के बगल में एक कुएं में जा गई. जिसके बाद कुएं से ही चीख पुकार शुरू हो गई. किसी तरह इसकी सूचना स्थानीय लोगों को लगने के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 लोग जख्मी हुए हैं. हादसे को लेकर हज़ारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि ”हज़ारीबाग के पदमा ब्लॉक के अंतर्गत रोमी गांव के पास दोपहर करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई वही 3 लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया.

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट