उमरिया-दर्शन और अध्यात्म के तेजस्वी विचारों के माध्यम से मानवता का कल्याण करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा बिरसिंहपुर पाली के दफाई वार्ड नंबर 14 के प्राथमिक शासकीय शाला में उनकी चित्र पटल पर मालाअर्पण कर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन किया एवं उपस्थित 21 सभी बच्चों को कॉपी ,पेंसिल, रबड़, कटर व पेन का वितरण भी किया गया।स्वामी जी के अनमोल और ओजपूर्ण विचार हम सभी को राष्ट्र के उत्थान हेतु कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय स्वामी विवेकानंद जी के जयघोष और भारत माता की जय के नारे से गूंजता रहा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाठ्य सामग्री का वितरण करते हुए, शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए।
युवा टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसका स्वाद लेगा वह समाज की कूरीतियों के खिलाफ दहाड़ जरूर लगाएगा। ज्ञान हम सभी और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के प्रति आत्मनिर्भर बनाता है। यह जीवन में बेहतर संभावनाओं को प्राप्त करने के अवसरों के लिए विभिन्न दरवाजे खोलती है।आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं, परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है।
इस कार्यक्रम के द्वारा हम युवा टीम उमरिया के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच पुस्तक, कॉपी, कलम, सिलेट, पेंसिल, रबड़, कटर सहित कई पाठ्य सामग्री देकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया है। आगे भी हमलोग शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करते रहेंगे।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्रीधर राव,प्रदीप सोनकर, शिक्षिका मीनाक्षी बर्मन, शशि मोर्गे, युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,अमृता सिंह,शिखा बर्मन, चंदा गुप्ता, राहुल सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट