धमतरी : धमतरी के नगरी ब्लॉक में शुक्रवार को रातभर हुई बारिश से सोंढुर नदी उफान पर है. नदी के जल स्तर बढ़ने 6 गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. आलम यह है कि जरूरी काम से जिन्हें जाना पड़ रहा है, उन्हें कमर तक पानी में उतरकर नदी पार करनी पड़ रही है. लोग अपने बच्चे और सामान को सर और कंधे पर रखकर खतरा उठाते हुए नदी पार करने को मजबूर है.
बता दे कि ये इलाका टाइगर रिजर्व के अंदर आता है, जिसके कारण यहाँ सड़क और पुल का निर्माण नहीं किया जा सका है. सोंढुर नदी के पार बसे गांवों में रिसगांव, गादुलबाहरा, करही, जोरातराई, करका और आमाबाहरा गांव के लोगों के लिए नगरी जाने का यही एकमात्र रास्ता है. इन 6 गाँवों के लोगों को हर बरसात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट