June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राम चरण ने बेटी होने की खुशी में गुलाबी रोशनी से सजवाया अस्पताल, फैंस ने आकाश में उड़ाए गुब्बारे

Ram Charan और upasna के पेरेंट्स बनने की खुशी पूरी दुनिया मना रही है। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों को मम्मी पापा बनने का सुख मिला है। Actor ने अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए एक नया तरीका निकाला है, जिसमें उन्होंने उस अस्पताल को गुलाबी रोशनी से सजा दिया है, जहां उपासना ने उनके घर की बेटी को जन्म दिया है। अस्पताल तस्वीर में गुलाबी नजर आ रहा है।

आपको बता दे उपासना ने कल बेटी को जन्म दिया, इस खबर के बाद फैंस और घर वाले खुशी से झूम उठे। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो अस्पताल की हैं ये अस्पताल पूरी तरह से गुलाबी रोशनी में जगमग नजर आ रहा है। इससे ही चिरंजीवी के परिवार की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब अस्पताल को ही यूं सजा दिया गया हो। Social media में इस हॉस्पिटल की तस्वीर वायरल हो रही है। इसके साथ ही लोग अब चिरंजीवी परिवार की इस नन्हीं परी को देखने के लिए उत्सुक हैं। सोशल मीडिया में बधाई का दौर चल रहा है। फैंस के साथ-साथ टीवी एक्टर और एक्ट्रेस की कपल को बहुत सारी बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

11 साल बाद आई खुशियां

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने 20 जून मंगलवार को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। शादी के 11 साल बाद यह उनका पहला बच्चा है। राम चरण के एक फैन ने आसमान में गुब्बारे उड़ा कर अपनी खुशी को जाहिर किया है। फैन के खुशी जाहिर करने का तरीका सोशल मीडिया के यूजर को काफी पसंद आया। लोग यह वीडियो काफी वायरल कर रहे हैं।