प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को भारत में बैन करने की मांग उठ रही है। इसी बीच हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने याचिका दायर कर कोर्ट से फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और सेंसर बोर्ड द्वारा दिए सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की। उन्होंने अदालत से इस मामले पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया जिसे स्वीकार करने से कोर्ट ने मना कर दिया है। मामले को 30 जून के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

डायलॉग से लेकर वीएफएक्स पर विवाद
रिलीज के बाद से ही आदिपुरुष को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिर वो आपत्तिजनक डायलॉग हों, खराब वीएफएक्स हों, सीन हों या फिर गलत तरीके से चरित्र चित्रण। बड़े पैमाने पर दर्शक फिल्म के कंटेट से खुश नहीं हैं। काठमांडू, पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी और अब मुंबई सहित कई जगहों पर फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली में भी इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसके अलावा, लेखक मनोज मुंतशिर और निर्देशक ओम राउत को मध्य प्रदेश में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षत्रिय करणी सेना से जान से मारने की धमकी मिली है। फिल्म को विपक्षी राजनीतिक दलों से भी आलोचना का सामना करना पड़ा है। मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
पीएम मोदी को पत्र
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने का अनुरोध किया है। एआईसीडब्ल्यूए ने अपने पत्र में पीएम मोदी से ना सिर्फ सिनेमाघरों में ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग बंद करने का आग्रह किया है बल्कि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के निर्देशक ओम राउत, संवाद लेखक मनोज मुंतशिर और फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

More Stories
Batwara 1947 Teaser: सनी देओल-प्रीति ज़िंटा की दमदार वापसी, बंटवारे का दर्द देख भावुक हुए फैंस
सीता माता’ के मॉर्डन लुक ने मचाई हलचल! जींस-शर्ट में दिखीं दीपिका चिखलिया, फैंस बोले- ‘हम आपको पूजते हैं और आप..
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल