नई दिल्ली. एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) वुमेंस इमर्जिंग टीम्स कप इंडिया-ए ने अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में इंडिया-ए का मुकाबला बांग्लादेश-ए से था। लो स्कोरिंग मैच में इंडियन लड़कियों ने दमदार खेल दिखाया और मैच 31 रनों से अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबला हांगकांग के मोंग कोक में खेला गया, जहां इंडिया-ए टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। दिनेश वृंदा और कनिका आहुजा की पारियों के दम पर इंडिया-ए टीम चैलेंजिंग स्कोर तक पहुंचने में सफल हुई। इंडिया-ए ने 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए। दिनेश ने 36 जबकि कनिका ने नॉटआउट 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में इंडिया-ए की बॉलर्स ने शुरू से ही बांग्लादेश-ए को दबाव में ही रखा।
बांग्लादेश-ए की पूरी टीम 19.2 ओवर में 96 रनों पर ही सिमट गई। श्रेयांका पाटिल ने एक बार फिर से दमदार गेंदबाजी की और चार ओवर में महज 13 रन देकर चार विकेट चटकाए। मन्नत कश्यप ने चार ओवर में 20 ओवर में तीन विकेट चटकाए। बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर ने सबसे ज्यादा 17 रनों का योगदान दिया। नाहिदा ही अंत तक नॉटआउट भी रहीं।
बांग्लादेश-ए ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान-ए को करीबी मुकाबले में हराया था। श्रेयांका ने पूरे टूर्नामेंट में इंडिया-ए की ओर से दमदार गेंदबाजी की है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट श्रेयांका ने ही चटकाए।

More Stories
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की नई रणनीति, भारत दौरे पर नहीं खेलेगी प्रैक्टिस मैच; कोच ने बनाया खास प्लान
नीरज चोपड़ा की अगली बड़ी परीक्षा! डायमंड लीग में अरशद नदीम और 92 मीटर वाले रुमेश पथिरागे से होगा महामुकाबला
अर्शदीप सिंह की दलीप ट्रॉफी में एंट्री, नॉर्थ जोन टीम में 6 कश्मीरी सितारों का जलवा; जानें पूरी स्क्वॉड और बड़े बदलाव