मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिमनी के रतीरामपुरा में निर्माणाधीन टोल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दिमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतीरामपुरा गांव में बन रहे टोल के पीछे एक युवक का शव मिला है। पुलिस को रविवार शाम को सूचना मिली कि एक युवक जो काला पेंट और सफेद शर्ट पहने, मृत अवस्था में टोल के पास खाली जमीन पर पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे लेकर अस्पताल भिजवाया। अब पुलिस के हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।
टीआई दिमनी मंगल सिंह ने आसपास के लोगों से युवक के बारे में पूछताछ कि तो लोगों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह आसपास के इलाके में ही घूमता रहता था। युवक की मौत किस कारण से हुई है यह पीएम के बाद पता चलेगा। युवक के शव का पीएम कराकर अंबाह के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट