नई दिल्ली. घूमना-फिरना और सैर करना किसे पसंद नहीं होता। रोजमर्रा के रूटीन को छोड़कर कुछ दिन फुर्सत के किसी बीच पर या पहाड़ों पर बिताने का आइडिया काफी एक्साइटिंग लगता है। लेकिन ट्रैवल के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी सजग रहना चाहिए। खासतौर पर आंखों की देखभाल यात्रा के दौरान जरूरी है। जिससे कि खूबसूरत नजारों को देखने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। लंबी दूरी तक ट्रैवल करने के दौरान आंखों को भी काफी झेलना पड़ता है। इसलिए आंखों की देखभाल करने वाले इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
ट्रैवल के दौरान इन चीजों को जरूर रखें साथ
सनग्लासेज
ट्रैवल के दौरान ज्यादातर हम सूरज की रोशनी में ही समय बिताते हैं। ऐसे में अच्छे क्वालिटी के सनग्लासेज पर पैसे खर्च करना अच्छा होगा। ये आपको केवल सूरज की तेज किरणों से ही नहीं बचाएगा बल्कि धूल-मिट्टी, रेगिस्तान, बर्फ हर जगह पर यूवी रेज से प्रोटेक्शन देगा।
आई ड्रॉप
ट्रैवल के दौरान डॉक्टर की प्रिसक्राइब आई ड्रॉप को जरूर साथ रखें। जो आंखों को किसी तरह की एलर्जी से बचाने में मदद करे।
स्विमिंग वाले गॉगल्स
अगर आप किसी बीच पर या फिर स्विमिंग के इरादे से ट्रैवल करने जा रहे हैं तो साथ में वाटर टाइट सील वाले गॉगल्स जरूर रखें। ये आपको पानी के हार्मफुल तत्वों जैसे क्लोरीन या फिर समंदर के खारे पानी से आंखों को प्रोटेक्शन देगा।
कैप या हैट
घूमने फिरने निकले हैं तो साथ में हैट या कैप भी जरूर रखें। खासतौर पर बच्चों के लिए ये बेहद जरूरी है। जिससे कि धूप की तेज किरणों से आंखों को बचाया जा सके। कई बार धूप की रोशनी से एलर्जी और टैंपरेरी सनबर्न हो जाता है। जिसे फोटोकिराटाटिस कहते हैं। इसलिए डायरेक्ट आंखों पर तेज रोशनी पड़ने से बचाएं।
कॉन्टैंक्ट लेंस ना लगाएं
अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर निकले हैं तो कान्टैक्ट लेंस लगाने की बचाय चश्मे का इस्तेमाल करें। या फिर लेंस के साथ सॉल्यूशन और लेंस केस जरूर रखें। जिससे कि आंखों में इरिटेशन होने पर आप लेंस को निकालकर रख सकें।
एक्स्ट्रा पेयर चश्मे का
अगर आप चश्मा लगाते हैं या लेंस लगाते हैं तो साथ में एक्सट्रा पेयर चश्मे का जरूर रखें। जिससे कि लेंस के खराब होने या चश्मा के टूटने पर आप उसे यूज कर सकें।
हाइड्रेटेड रहें
पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना आंखों की अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है। इससे आंखों में ड्राईनेस नहीं महसूस होगी। इसलिए ट्रैवल के दौरान पानी की बोतल साथ रखें और टाइम पर पानी पीते रहें।
आई मेकअप कम करें
अगर आप ट्रैवल कर रही हैं तो आंखों पर कम से कम मेकअप करें। खासतौर पर रोडट्रिप के दौरान धूल और गंदगी ज्यादा लगती है। आंखों का मेकअप डस्ट को अट्रैक्ट करता है। जिससे आप अनकंफर्टेबल हो सकती हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र