छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोग गर्मी से बेहद परेशान हैं। गर्मी से लोग घर से बाहर निकली भी नहीं पा रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते जून में भी लू जैसे हालात होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के 9 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव में भी अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 19 जून तक लू और भीषणा गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। आने वाले कुछ दिनों के लिए गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र