छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार बस्ती के एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। आग की लपटे इतनी तेजी से फैली कि, घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक मोहल्ले के लोगों के बीच दहशत का महौल पैदा हो गया था।
आपको बता दें, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर के अंदर रखें अलमारी फ्रिज कूलर समेत बाकी सामानों में से कुछ भी नहीं बचा। बताया जा रहा है कि, गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र