लंदन. पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में रहने वाले पाकिस्तानियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ एक डेलिगेशन लंदन पहुंचा है। इसमें इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर मरियम औरंगजेब भी शामिल हैं। बीते दि वो एक महंगी कॉफी शॉप गई थीं, यहां लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान मरियम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
लोगों ने मरियम को घेरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मरियम कॉफी खरीद रही हैं। लोग उन्हें घेर लेते हैं। इसी बीच कुछ लोग चोरनी-चारेनी चिल्लाने लगाते हैं। पाकिस्तानी न्यूजपेपर डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही के बीच पाकिस्तान सरकार के नेताओं की विदेश यात्रा की निंदा कर रहे थे।
सूचना मंत्री का आरोप नारेबाजी के पीछे इमरान का हाथ
पाकिस्तानी पत्रकार सैयद तलत हुसैन ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद मरियम औरंगजेब ने इस विरोध प्रदर्शन के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का हाथ बताया है। उन्होंने कहा- इमरान खान और उनकी पार्टी PTI के समर्थक हैं। औरंगजेब ने कहा- इमरान खान ने पाकिस्तानी सोसायटी को बर्बाद कर दिया है। इमरान खान की नफरत और विभाजन की राजनीति से बेहद निराश हूं। इमरान की इसी राजनीति के चलते विदेशों तक पाकिस्तानी भड़क रहे हैं। लेकिन हम लोगों को एकजुट करने के लिए काम करते रहेंगे।
नवाज शरीफ से लंदन मिलने पहुंचे पाक PM शाहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ PML-N पार्टी सुप्रीमो और अपने भाई नवाज शरीफ से मिलने लंदन पहुंचे। इस दौरान एक डेलिगेशन उनके साथ था। शाहबाज सरकार से जुड़े कई फैसले नवाज से बातचीत करने के बाद लेते हैं। इस बीच पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने दिया इस्तीफा दे दिया। इशाक डार अब नए वित्त मंत्री बनाए गए हैं। ये फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। इतना ही नहीं नवंबर में नया आर्मी चीफ कौन होगा इसका फैसला भी PML-N पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ से बातचीत करके लिया जाएगा।
PAK PM का सऊदी में हुआ था विरोध
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अप्रैल में सऊदी अरब का आधिकारिक दौरा किया था। इस दौरान वे मदीना में मस्जिद-ए-नबवी गए थे। यहां मौजूद पाकिस्तानियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। कुछ लोग चोर-चारे चिल्ला रहे थे।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी