बलोदाबाजर – भाटापारा / जिला ब्यूरो चीफ / सैय्यद इमरान अली :
थाना भटगांव क्षेत्र अंतर्गत के प्रार्थिया द्वारा मोबाइल नंबर 7354712881, 6005734269 के धारकों के विरुद्ध अश्लील फोटो वायरल करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी का मोबाइल नंबर धारको के विरुद्ध अपराध क्रमांक 44/2022 धारा 509(ख), 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।
विवेचना पर पाया गया कि प्रार्थिया का पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कीर्ति निराला के साथ प्रेम संबंध था जो प्रार्थिया की सगाई अन्य गांव के लड़के के साथ होने से आरोपी के द्वारा पीड़िता की सगाई तोड़वाने एवं लज्जा भंग करने के उद्देश्य से पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कीर्ति निराला के द्वारा अपने गांव के दोस्त संजय निराला के मोबाइल नंबर मैं भेजकर अपने भांजा दीपक बर्मन के मोबाइल के माध्यम से पीड़िता के मंगेतर के मोबाइल नंबर मे अश्लील फोटो को वायरल करना पाए जाने से प्रकरण में 66(ड) 67 आईटी एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी दीपक बर्मन के मोबाइल नंबर का सीडीआर साइबर सेल बलौदाबाजार से प्राप्त किया गया।
आरोपी के जम्मू कश्मीर में रहने के संबंध में ज्ञात होने पर आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर जम्मू कश्मीर रवाना किया गया था जो पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की पता तलाश कर आरोपी दीपक बर्मन पिता पवन बर्मन उम्र 20 साल साकिन चिस्दा थाना हसौद हाल मुकाम बड़े बम्हनी जम्मू कश्मीर को दिनांक 11/08/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर उपजेल बलौदबाज़ार भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, सउनि केशराम जांगड़े, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

More Stories
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा
रायगढ़ डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 65 साल के आरोपी ने महिला और 10 माह की बच्ची को बनाया निशाना, पुलिस ने ऐसे पकड़ा