रायपुर। रायपुर में कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय (KTU) की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि छात्रा राजनांदगांव की रहने वाली थी. उसने घर पर दुपट्टे से फांसी लगा ली थी. जिसके बाद उसे तुरंत परिजनों ने बचाया और अस्पताल लेकर गए. लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के महेंद्र नगर इलाके में स्मृति ठाकुर (25 वर्ष) अपने परिवार के साथ रह रही थी. स्मृति अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास की. परिजनों को जैसे घटना की जानकारी लगी वे फौरन उसकी जान बचाए और अस्पताल लेकर गए. युवती का राजनांदगांव में प्राथमिक उपचार चल रहा था. वहां स्थिति बिगड़ती देख उसे रायपुर रेफर किया गया. रायपुर के एक निजी अस्पताल में युवती की मंगलवार को मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि घर में अपने परिजनों के साथ हुए विवाद के बाद युवती ने गुस्से में आकर आत्मघाती कदम उठाते हुए रविवार को अपने घर में फांसी लगा ली. लेकिन किस वजह से यह कदम उसने उठाया यह साफ नहीं हो सका है. मामले में राजनांदगांव पुलिस जांच कर रही है. फ़िलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
मृतिका स्मृति ठाकुर कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में MSC इलेक्ट्रॉनिक की पढ़ाई कर रही थी. वह चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी. स्मृति रायपुर में ही किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट डिजिटल मार्केट एजेंसी में नौकरी भी कर रही थी.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र