Viral Video. एक शर्मनाक मामला सामने आया है. युवक ने एक युवती का नहाने के दौरान वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी ने वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी ने पीड़िता से 30 हजार रुपए भी वसूल लिए. रुपए ले लिए और भरोसा दिया कि वो ये वीडियो डिलीट कर देगा. इसके बाद भी उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया.
पूरा मामला मैनपुरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. एक युवती का नहाते समय आरोपी रघुवीर सिंह उर्फ रवि निवासी नगला निरंजन बदायूं ने किसी तरह वीडियो बना लिया. इसके बाद उक्त वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा. इस दौरान ब्लैकमेल कर उस से 30 हजार रुपए भी ले लिए गए. इसके बाद भी वह रुपए की मांग करता आ रहा है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए.
पीड़िता की ओर से पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की गई थी. उसने बताया कि आए दिन की धमकी से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है. डीजीपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र