मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
द ट्रायल- प्यार कानून धोखा के ट्रेलर की शुरूआत ‘जब एक गलती बार-बार दोहराई जाए तो वो गलती एक गुनाह बन जाती है। काजोल के इसी डायलॉग के साथ शुरू होती है।ट्रेलर में काजोल अपने पति (एडिशनल जज जो रिश्वत में सेक्शुअल फेवर लेता है) की हरकतों से बुरी तरह टूट जाती है और फिर अपने लॉयर का प्रैक्टिस फिर से शुरू करती हैं।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 जुलाई को रिलीज हो रही वेब सीटीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा के ट्रेलर को लॉन्च करते हुए लिखा गया है, ‘ट्रायल सिर्फ कोर्ट रूम में नहीं जिंदगी में भी होते हैं। देखिए नायोनिका सेन गुप्ता की लाइफ की सबसे मुश्किल ट्रायल, जो कि 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।’

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी