अनिल शर्मा के निर्देशन में तैयार हुई अमीषा पटेल और सनी देओल की गदर 2 ने रिलीज से पहले ही बवाल मचा दिया है। दरअसल, फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो गया है।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर आज सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो गई है। ‘गदर’ के साथ ही मेकर्स ने ‘गदर 2’ का टीजर भी जारी कर दिया है। बता दें, ‘गदर 2’ की पहली झलक ने ही लोगों को पागल कर दिया है। वे फिल्म के डायलॉग्स और एक्शंस को देखने के बाद अभी से ही ‘गदर 2’ को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
इस दमदार डायलॉग के साथ शुरू हुआ टीजर
‘गदर 2’ के टीजर की शुरुआत एक महिला के डायलॉग से होती है। महिला कहती है, “दामाद है ये पाकिस्तान का, इसको नारियल दो, टीका लगाओ, वरना ये दहेज में लाहौर ले जायेगा”। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनिल शर्मा के जहन में ये डायलॉग तब से है जब वे साल 2001 में ‘गदर’ का निर्देशन कर रहे थे। हालांकि, तब वे इस डायलॉग का इस्तेमाल नहीं कर पाए। लेकिन, अब उन्होंने इस डायलॉग से बवाल मचा दिया है।
यूट्यूब पर आया टीजर
मेकर्स ने पहले ‘गदर 2’ का टीजर ‘गदर’ के साथ केवल सिनेमाघरों में रिलीज किया था। हालांकि, यूट्यूब पर भी जारी कर दिया है। बता दें, ‘गदर 2’ दो महीने बाद यानी 11 अगस्त के दिन अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के साथ थिएटर्स में दस्तक देगी।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी