भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। नगर निगम भोपाल के नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के पति कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर भी जानलेवा हमला किया गया है। दोनों को लहूलुहान हालात में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि प्लॉट के सामने नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बदमाशों ने दोनों पति पत्नी पर हमला कर दिया। हमले से दोनों को गंभीर चोट पहुंची है। मामला राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का है।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी पर हमला मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। राशिद अली ने आसिफ जकी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। राशिदा ने आसिफ जकी पर उनके प्लाट पर कब्जा करने की नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। एक हफ्ते पुराना सीसीटीवी सामने आया है। लल्लूराम डॉट कामवायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

More Stories
रायपुर में 8 से 11 अगस्त तक गूंजेगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’, देशभक्ति और प्रतिभाओं का होगा महाकुंभ
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा