भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं। प्रदेश में कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेशभर में आंधी, बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने आज श्योपुर कलां, धार, रायसेन, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, विदिशा, सागर, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह जिले में बारिश की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल, इंदौर और सागर संभाग के जिलों में बारिश दर्ज की गई। दमोह जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
एमपी में इस दिन मानसून की एंट्री
केरल में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद मानसून अब देख के अलग-अलग हिस्सों में दस्तक देगा। वहीं मध्यप्रदेश में 16 जून तक मानसून की एंट्री होगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय