नयी दिल्ली, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा छह छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर गुरुवार को राजस्थान के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया।
एनएचआरसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग ने चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा कि रिपोर्ट में पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी की स्थिति, प्रधानाध्यापक के खिलाफ की गई कार्रवाई और पीड़ितों को दिए गए मुआवजे की स्थिति भी शामिल होनी चाहिए। आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि क्या इस आघात के पीड़ितों को कोई परामर्श प्रदान किया गया है। आयोग ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा 06 से 09 वर्ष की आयु के छह छात्रों का यौन उत्पीड़न करने वाली मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया। कथित तौर पर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
उल्लेखनीय है कि पांच जून को जारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानाध्यापक ने पाठ्येतर गतिविधियों के बहाने छात्राओं को गर्मी की छुट्टी के दौरान भी स्कूल बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। पीड़ितों ने 31 मई को मामले की सूचना पुलिस को दी।

More Stories
Biofach India 2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा: विष्णुभोग चावल और केवची के शहद ने जीता देश-विदेश का दिल
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: अनाथ बच्चों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर, पूरे छत्तीसगढ़ में बनेगा नया मॉडल
खड़गवां में स्वच्छता मिशन की बड़ी पहल: प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट जल्द होगी शुरू, अपशिष्ट पृथक्करण पर राज्य सलाहकार का फोकस