मुंबई, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर रिलीज हो गया है।
महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के तले बनी उनकी फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर रिलीज हो गया है।फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का टीजर धोनी एंटटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है। फिल्म में की कहानी ऐसे कपल्स के ईर्द गिर्द धूमती है, जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, पर काफी दिक्कतें आती हैं। टीजर को तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिका हैं।
रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म लेट्स गेट मैरिड को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। इस फिल्म को जुलाई 2023 में रिलीज करने की तैयारी है।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी