रांची. झारखंड के बोकारो में मंगलवार की शाम संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, क्रॉसिंग के पास एक ट्रैक्टर रेलवे फाटक से उस समय टकरा गया जब वहां से नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22812) गुजर रही थी, लेकिन ट्रेन के ड्राइवर द्वारा समय पर ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर को सीज कर लिया गया है और ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं गेटमैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मौके से ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार हो गया था।
यह घटना मंगलवार की शाम 5 बजे हुई, जिसकी वजह से ट्रेन 45 मिनट लेट हो गई। हादसा भोजूडीह रेलवे स्टेशन के पास संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ और ट्रैक्टर रेलवे पटरी और फाटक के बीच फंस गया। दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि बोकारो जिले के भोजूडीह रेलवे स्टेशन के संथालडीह रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर रेलवे फाटक से टकरा गया। हालांकि, ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगाया और ट्रेन रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा