सीहोर, मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के मुगावरी गांव में ढाई वर्ष की एक बालिका सृष्टि के बोरवेल में गिर जाने के बाद से उसे निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह भी जारी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार सृष्टि को निकालने का अभियान कल दोपहर से ही प्रारंभ कर दिया था। इसके लिए छह पोकलिन और जेबीसी मशीन लगी हुई है। 35 फीट गहरा गड्ढा खोदना है। 20 फीट गहरा गड्ढा रात काे खुद गया था, लेकिन उसके बाद पत्थर आ जाने के कारण खुदाई का कार्य शिथिल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्य रात भर जलने के बाद भी अभी जारी है। एक अनुमान के अनुसार बालिका करीबन 25 फीट नीचे जा फंसी है, जिसका केवल हाथ ही दिखाई दे रहा है। उसे ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। यह बोरवेल तीन सौ फिट गहरा है जो तीन साल पहले खुदा था।

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा