गांव में तनाव को देखते हुए बुलानी पड़ी जिला पुलिस बल
सरायपाली :
विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत रक्सा में बीते 5दिनो से तनाव की स्थिति निर्मित है। ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुसार गांव के एक परिवार मधु प्रसाद द्वारा स्कूल , शमशान घाट, तालाब वा मंदिर का करीब 13एकड़ शासकीय भूमि पर कब्ज़ा को लेकर है ।
ग्रामीणों ने किया पथराव–
मामला जमीन कब्जे को लेकर है
जहां गांव के ही एक मधुप्रसाद पटेल नामक व्यक्ति का कहना है की उक्त जमीन मेरे दादा परदादा के जमाने से मेरे कब्जे में और रिकॉर्ड में दर्ज है!
मगर ग्रामीणों का कहना है की उक्त भूमि शासकीय है , जिसे लेकर बीती रात ग्रामीणों ने पथराव कर दिया
पुलिस समझाइस के बावजूद नही माने। उक्त परिवार आज भी अपने घर में बंद है।
पुलिस वाहन 112 में तोड़फोड़ भी की गई है–
मामला इतना बढ़ा कि पुलिस की समझाइश भी काम नही आई ,
जिस कारण महासमुंद से पुलिस फोर्स बुलवाया गया।
एसडीएम हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि कल गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया गया है।।
ग्राम रक्सा के सरपंच एवं ग्रामीण का कहना है कि एसडीएम के द्वारा आश्वासन मिला है कि 12 दिनो में इस मामले का निराकरण किया जाएगा।
सरपंच व ग्रामीण – ने कहा —
अगर 12 दिन में निराकरण नहीं होता तो ग्रामीण के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा एवं एसडीएम कार्यालय में घेराव किया जाएगा।
क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा, case/ प्रकरण लंबित —
ज्ञात हो कि क्षेत्र में रक्सा का जमीन कब्जे का यह पहला मामला नहीं है विकासखंड सरायपाली अंतर्गत दर्जनों ग्राम पंचायतों में इस तरह के कब्जे के प्रकरण एसडीएम कार्यालय/ तहसील कार्यालय में सालों से लंबित पड़े हुए हैं आने वाले भविष्य में भी इस तरह के वारदात होने के अंदेशा से इंकार नहीं किया जा सकता!
आपको बता दें कि
कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा खबर में एक पक्षीय रिपोर्टिंग से गांव वाले और आक्रोशित हो रहे हैं। उनका कहना है कि मामले में हमें आरोपी बनाया गया है जबकि मधु प्रसाद व उसके परिवार द्वारा यह विवाद और कब्जा का मामला है, 30 सालों से भी ज्यादा समय से लंबित है। प्रशासन की उदाशिंता के चलते इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जिसके चलते आज यह हालात निर्मित हुए हैं।

More Stories
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश
CGPSC पेपर लीक केस में पूर्व सचिव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट बोला- ‘पेपर लीक हत्या से भी बड़ा अपराध’
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹500 करोड़ AI मिशन को मंजूरी, ग्राम सड़क योजना का दायरा बढ़ा, BEML प्लांट को भी हरी झंडी