ऑपरेशन कावेरी के जरिए सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने की प्रक्रिया जारी है। बुधवार शाम को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 360 भारतीयों को लेकर एक विमान पहुंचा है।
राजस्थान फाउंडेशन से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 27 लोग राजस्थान से हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी ने भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता के जयकारे भी लगाए। बता दें कि सूडान से अब तक 670 भारतीयों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं।
बता दें कि बुधवार को अशोक गहलोत सरकार ने ऐलान किया था कि सूडान से घर लौटने वाले राजस्थानियों का परिवहन खर्च सरकार वहन करेगी। वहीं घर वापसी करने वाले सभी राजस्थानियों के दिल्ली से आगे का खर्चा उनके अंतिम गंतव्य तक भी सरकारी खर्चे से किया जाएगा। सरकार ने इनके लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया है।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान