दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, यादव परिवार ओमनी वैन में सवार होकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बनबार जा रहा था, तभी इमलिया चौकी क्षेत्र के टौरी गांव के पास उनकी वेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घनटा की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में एडिमिट कराया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान