सूरत, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की सत्र अदालत से उस समय जबरदस्त झटका लगा जब मोदी उपनाम मानहानि मामले में उनकी याचिका खारिज कर दी गयी।
श्री गांधी के पास सत्र अदालत के फैसले के बाद अब गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का विकल्प बचा है।
कांग्रेस नेता पर मोदी उपनाम को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। इस पर सूरत की एक निचली अदालत ने 23 मार्च को उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।
श्री गांधी केरल में वायनाड सीट से लोकसभा सांसद थे। निचली अदालत के फैसले के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी गयी थी। उनके खिलाफ सुनाये गये फैसले के दिन ही तीन अप्रैल को ही सूरत की सत्र अदालत ने श्री गांधी की जमानत मंजूर कर ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी सजा पर रोक लगाने और दोषसिद्धि को लेकर दो याचिकाएं दायर की थी, जिसे अदालत ने आज खारिज कर दिया।
सत्र अदालत से झटका लगने के बाद श्री गांधी के पास अब गुजरात उच्च न्यायालय का रुख करने का विकल्प बचा है।
गौरतलब है कि श्री गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

More Stories
8वीं के छात्र से 200 बार गाली लिखवाई, बवाल के बाद महिला टीचर की नौकरी गई
छत्तीसगढ़ का 6 करोड़ का रेत रॉयल्टी घोटाला: जांच पूरी हुई, फिर गायब हो गई पूरी फाइल!
खुदाई में मिला ‘सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी! रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, मुंबई से 3 गिरफ्तार