रायगढ़ : तमनार क्षेत्र के कांग्रेसी नेता जिला लघुवनोपज अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिदार के ज्येष्ठ पुत्र लक्ष्मी सिंह सिदार का 12 अप्रैल को निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और बैंगलोर में उनका इलाज चल रहा था । लक्ष्मी सिंह सिदार आमगांव के सरपंच भी थे। दिवंगत लक्ष्मी सिंह सिदार का एक पुत्र और एक पुत्री है!अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे गृह ग्राम में किया जाएगा । लक्ष्मी सिंह सिदार के आकस्मिक निधन से तमनार क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं एवं गांव के आस पास के क्षेत्रों में शोक का लहर है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र