June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

लखन लाल सिन्हा छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के प्रांताध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार

छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज का प्रांतीय निर्वाचन दिनांक 16.04.2023 रविवार सुबह 11 से 3 बजे तक कंकालिन मंदिर प्रांगन, कनेरी, तहसील गुरुर जिला बालोद में संपन्न होगा| इस चुनाव में लखन लाल सिन्हा, सेवानिवृत वन रेंजर तर्री राजिम प्रांतीय अध्यक्ष हेतु प्रबल दावेदार है|

श्री लखन लाल सिन्हा ने बताया कि उन्हें प्रशासन का लम्बा अनुभव है और अपने सेवानिवृत के पश्चात् शेष समय समाज के समग्र विकास हेतु समर्पित करना चाहता है| उन्होंने अपने संकल्प पत्र में समाज के लिए 2 एकड़ जमीन स्वयं के अंशदान से क्रय करने, व समाज को देने, सामाजिक युवाओं के लिए कैरियर गाईडेंस कार्यशाला का आयोजन, सामाजिक पोर्टल तैयार करने, सामाजिक नियमावली में संशोधन, युवा मंच गठन, महिलाओं की भागीदारी सम्मिलित किया है|

उन्होंने समाज के सम्मानीय मतदाताओं से अपील किया है कि उगता सूरज छाप पर मुहर लगा कर अधिक से अधिक मत से विजयी बनावें|