पटना. बिहार में सीमांचल के कई जिलों में बुधवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह करीब पांच बजे राज्य के अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए । झटका महसूस होते ही घबराहट में लोग घरों से बाहर आ गए । भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है ।
भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र रानीगंज और बनमनखी के बीच था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 4.3 मापी गई है।

More Stories
16 जून से स्कूलों में बजेगी नई शुरुआत की घंटी! हर ब्लॉक में खुलेंगे नए स्वामी विवेकानंद स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
वैश्विक संकट के बीच भारत को बचा रही घरेलू मांग! निर्मला सीतारमण ने बताईं अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियां