भारत काफी तेजी से उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. दूसरे देशों से अगर भारत की तुलना करें तो कोरोना महामारी के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति बाकी कई देशों से बेहतर है. अब इस बीच हजारों लोगों के भारत छोड़कर जाना एक चिंता का विषय है. एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि देश में रहने वाले हजारों अमीर लोग एक बेहतर व्यापार के जरिये, व्यापार को बढ़ाने और अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए देश को छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं.
विशेषज्ञों ने बताई वजह
भारत सबसे तेजी से बढ़ते हुए अर्थव्यवस्था का खिताब अपने नाम कर चुका है और इसके साथ ही भारत एक आकर्षक डेस्टिनेशन भी बनकर उभर रहा है. भारत अब एक ऐसा देश बन रहा है जहां विदेशी निवेशक भी आकर्षित होकर इन्वेस्ट कर रहे हैं. लेकिन, ऐसे में भी देश छोड़कर जाने के पीछे क्या कारण हो सकता है? विशेषज्ञों की मानें तो भारत छोड़कर जाने के पीछे मुख्य कारण भारत के अलावा एक ऐसे देश में बसना है जहां उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिल सके. विशेषज्ञों के अनुसार सभी अमीर लोग यह कदम इसलिए उठा रहे हैं ताकि अगर देश में कोई भी महामारी फैले तो लोगों को रहने के लिए एक सुरक्षित ठिकाना मिल सके.

More Stories
165 महिलाओं से करोड़ों की ठगी: चिटफंड गिरोह के दो एजेंट गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
डिजिटल दुनिया से वैश्विक पहचान की ओर छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री राजेश अग्रवाल ने इन्फ्लूएंसर्स से किया बड़ा आह्वान