June 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

क्राइस्टचर्च वनडे बारिश में धुला, श्रीलंका का विश्व कप क्वालीफिकेशन मुश्किल

क्राइस्टचर्च, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय मैच मंगलवार को बारिश की भेंट चढ़ने के कारण श्रीलंका की एकदिवसीय विश्व कप 2023 में सीधे क्वालीफाई करने की संभावनाओं को झटका लगा है।
हैगली ओवल हल्की बारिश के आसार के बावजूद कुछ ओवर फेंके जाने की संभावना थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। वर्षाबाधित मैच शुरू करने का आखिरी समय स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर दो मिनट था। अंपायरों ने शाम चार बजकर 25 मिनट मैदान का जायज़ा लेकर मैच रद्द करने की घोषणा की।