रायपुर। महापौर एजाज़ ढेबर ने आज रायपुर नगर निगम के 2023-24 का अनुमानित बजट पेश करने से पहले आकाशवाणी तिराहा स्थित काली माता मंदिर में देवी दर्शन कर अपने शहर के लिए मंगल कामना की। काली माता के दर्शन के पश्चात् मीडिया से बातचीत के दौरान एजाज़ ढेबर ने बताया कि जब भी नया साल लगने को होता है 31 दिसंबर की रात 11.55 बजे मैं इस मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंच जाता हूं। मैं जब स्कूल की पढ़ाई कर रहा था तब से इस मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है। महापौर ने कहा कि इस बार का बजट पेश करने से पहले मैंने अपने रायपुर शहर को लेकर बड़े सपने देखे हैं। इस साल विधानसभा चुनाव होना है छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन जाए, ताकि रायपुर के हित में बहुत से बड़े काम हो सकें। ग़रीब जनता के हित में बड़े फैसले लिए जा सकें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू